Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

लखनऊ, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास और नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने वाले उद्यमियों, स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत इनोवेट्स में भाग लेने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के साथ ही स्टार्टअप इंसेंटिव, इन्क्यूबेटर इंसेंटिव, इन्क्यूबेटर रिकग्निशन सर्टिफिकेट तथा यूपी स्टार्टअप फंड (UPSF) से समर्थित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने मंच से पांच स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इनमें सिंह डायनामिक प्राइवेट लिमिटेड, अनुशी वर्मा (डिकोड सॉफ्टवेयर्स लिमिटेड), रिया कुमारी वंशगोपाल, त्रिशूल स्पेस के दिव्यम, जेनोमिक्स सॉल्यूशन लिमिटेड तथा डॉ. दीक्षा भारती (फाइजी टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड) से जुड़े उद्यमी शामिल रहे।

Advertisement Box

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इन्क्यूबेटर्स को प्रोत्साहन राशि के चेक भी प्रदान किए। नवयुग नवाचार फाउंडेशन, आईईटी लखनऊ के प्रतिनिधि तथा एनआईईटी के प्रतिनिधि डॉ. पुष्कर और संजय कुमार को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों को इन्क्यूबेटर रिकग्निशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए। इस अवसर पर एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन, सहारनपुर तथा वीबीएसपीयू इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन, जौनपुर के प्रतिनिधियों राकेश सिंह/अविनाश, विमला वाई और अभिनव पुंडीर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यूपी स्टार्टअप फंड (UPSF) से समर्थित स्टार्टअप्स को भी सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने अल्फाड्रॉइड इंडिया के अक्षत राज और गौरव जोशी तथा मैग्नम टेक्नोलॉजी के युवा उद्यमी को सम्मानित किया। इसके अलावा ब्रिस्क ओलिफ के सुनील प्रेमजी को लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत इनोवेट्स में सहभागी उद्यमियों को भी मंच से सम्मानित किया। इनमें अनंत सिस्टम्स, एंड्योर एयरसिस्टम्स, सुयो मैन्युफैक्चरिंग, राफा और वर्वेस्मी मिक्स्ड सिग्नल के प्रतिनिधि शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे युवा प्रतिभाओं को अवसर मिले और उत्तर प्रदेश को उद्यमिता एवं तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp