
Written by
Bureau Report
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस ने अपराध शाखा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद दुकानों को निशाना बनाने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, जनरेटर के पार्ट्स, नकदी तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त वाहन और चोरी करने के औजार भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी बंद दुकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।









