Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘टैलेंट में विराट के बराबर हैं केएल राहुल’, वसीम जाफर ने बताया दोनों में सबसे बड़ा फर्क

विराट और राहुल
विराट और राहुल
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोच वसीम जाफर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि प्रतिभा और तकनीक के मामले में केएल राहुल किसी से कम नहीं हैं। यहां तक कि उन्होंने राहुल की तुलना विराट कोहली से करते हुए कहा कि दोनों के टैलेंट में कोई अंतर नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विराट कोहली को सबसे अलग बनाने वाली चीज उनका मजबूत मानसिक दृष्टिकोण और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।

दूरदर्शन के कार्यक्रम ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बातचीत के दौरान जाफर ने कहा कि केएल राहुल के पास हर तरह के शॉट खेलने की क्षमता है और उनकी बल्लेबाजी तकनीक बेहद शानदार है। उन्होंने कहा कि यदि केवल स्किल और टैलेंट की बात की जाए तो राहुल, विराट कोहली के बराबर हैं। लेकिन अंतर वहां आता है, जहां विराट का ‘एलीट माइंडसेट’ और हर परिस्थिति में लगातार रन बनाने की भूख उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

Advertisement Box

जाफर ने कहा कि महान खिलाड़ी सिर्फ प्रतिभा के दम पर नहीं बनते, बल्कि लंबे समय तक एक जैसी गुणवत्ता बनाए रखने की क्षमता ही उन्हें महान बनाती है। विराट कोहली ने वर्षों तक इसी निरंतरता का परिचय दिया है, जबकि राहुल कई बार शानदार शुरुआत के बावजूद उसी लय को लगातार कायम नहीं रख पाए।

बातचीत के दौरान जाफर ने पंजाब किंग्स के साथ अपने कोचिंग कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया। जाफर ने बताया कि आईपीएल नीलामी में आखिरी दौर में चुने जाने के बावजूद गेल ने मैदान पर अपने बल्ले से सभी आलोचकों को जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि क्रिस गेल मैदान के बाहर भले ही बेहद शांत और मस्ती करने वाले खिलाड़ी नजर आते थे, लेकिन अपने खेल को लेकर वह बेहद गंभीर और पेशेवर थे। गेल को अपनी बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा था और उसी आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने उस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 500 से 600 रन बनाकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

वसीम जाफर के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में केएल राहुल और विराट कोहली की तुलना को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस भी दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, मानसिक मजबूती और निरंतर प्रदर्शन को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp