Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, निर्माणाधीन कॉरिडोर का लिया जायजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, निर्माणाधीन कॉरिडोर का लिया जायजा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर धाम पहुंचकर भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का डमरू वादन के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन लोधेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बच्चों का अन्नप्राशन कराया, दिव्यांगों को वितरित की ट्राइसाइकिल

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा उन्हें खिलौने, पजल और चॉकलेट वितरित किए। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की। इस अवसर पर बाराबंकी के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए। प्रमुख लाभार्थियों में शामिल हैं—

– शिवशंकर वर्मा – कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत 4 लाख रुपये का चेक एवं प्रमाणपत्र।
– मो. मोहसिन मतीन – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 10 लाख रुपये का चेक।
– मुकेश कुमार – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 3.10 लाख रुपये का चेक।
– शांति देवी – विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई टूल किट।
– नितेश वर्मा – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख रुपये का चेक।
– मो. आलम – ओडीओपी योजना के तहत 21 लाख रुपये का चेक।
– हेमकांत माथुर – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.90 करोड़ रुपये तक की सहायता।
– हर्षिता वर्मा – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 लाख रुपये का चेक।
– प्रमेंद्र विक्रम सिंह – मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभ।
– आरती देवी एवं गायत्री देवी – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृति पत्र।
– आरती एवं अशोका कुमारी सिंह – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ रुपये से अधिक का चेक।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp