Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आगामी पेराई सत्र से पहले घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण, सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

आगामी पेराई सत्र से पहले घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण, सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र को देखते हुए घोसी सहकारी चीनी मिल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि पेराई सत्र सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चीनी मिल के प्लांट, मशीनरी, मानव संसाधन, संविदा कर्मियों, आंतरिक सड़कों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक बिंदु की जानकारी लेते हुए कहा कि मिल संचालन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्री ए.के. शर्मा ने चीनी मिल के महाप्रबंधक (जीएम) को निर्देश दिए कि मिल के आधुनिकीकरण, आवश्यक मरम्मत, मशीनों के उन्नयन, मानव संसाधन की आवश्यकता, संविदा कर्मियों की व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजे जाएं, ताकि प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य कराए जा सकें।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सहकारी चीनी मिलों को अधिक सक्षम, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाना है। इसके लिए पेराई क्षमता बढ़ाने, संचालन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा किसानों को उनकी उपज का समय पर लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp