
Written by
Bureau Report
13 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वे चिकित्सा, आधारभूत संरचना और जनसभा सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
- सुबह 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- सुबह 11:00 बजे king George’s Medical University के 22वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- दीक्षांत समारोह के बाद कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पहुंचेंगे।
- दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से उन्नाव के लिए रवाना होंगे।
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लोकार्पण करेंगे।
- उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
- कार्यक्रम के उपरांत पुनः लखनऊ लौटेंगे।
- सैनिक स्कूल स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
- शाम 4:30 बजे सैनिक स्कूल लखनऊ परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
- शाम 6:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।









