Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति के तहत अपर्णा यादव ने मनाया नवजात बेटियों का जन्मोत्सव, वितरित किए बेबी किट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मिशन शक्ति के तहत अपर्णा यादव ने मनाया नवजात बेटियों का जन्मोत्सव, वितरित किए बेबी किट

लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपरणा यादव ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को लखनऊ में नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपाध्यक्ष ने लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय तथा वहां संचालित डॉ. राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने नवजात बेटियों के जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर माताओं को सम्मानित किया और बेबी किट वितरित किए।

Advertisement Box

इसके बाद उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह तथा वन स्टॉप सेंटर लखनऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रही बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली।

वन स्टॉप सेंटर में एनआईओएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 63 बालिकाओं को साइंस फाउंडेशन की ओर से बैग वितरित किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

अपरणा यादव ने बालिका गृह की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि बालिकाओं के पुनर्वास, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बेहतर रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और सफल लोगों की कहानियों से अवगत कराया जाए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास हो।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय, जिला कारागार, पूर्ति विभाग, आईसीडीएस तथा वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp