Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 19 दिनों में सोना 11 हजार और चांदी 32 हजार रुपए सस्ती

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार, 19 जून को सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 3,152 रुपए घटकर 1.45 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसका भाव 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी 9,209 रुपए टूटकर 2.31 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी का भाव करीब 2.40 लाख रुपए प्रति किलो था। खास बात यह है कि जून महीने के महज 19 दिनों में सोना करीब 11 हजार रुपए और चांदी 32 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

Advertisement Box

विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में तनाव कम होना है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते की खबरों के बाद निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी से कम हुआ है। भू-राजनीतिक जोखिम घटने पर निवेशक जोखिम वाले निवेश विकल्पों की ओर लौटने लगते हैं, जिससे कीमती धातुओं की मांग प्रभावित होती है।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने भी बाजार पर असर डाला है। फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बजाय उन्हें ऊंचा बनाए रखने के संकेत मिलने से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। डॉलर में मजबूती आने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है।

विश्लेषकों का कहना है कि हाल के महीनों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली भी की, जिससे कीमतों में तेज गिरावट आई। वहीं गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में बिकवाली ने भी बाजार की कमजोरी को बढ़ाया है।

हालांकि जानकारों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव के साथ सोना-चांदी में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp