Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ने को लखनऊ तैयार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ने को लखनऊ तैयार

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘ग्रीन रन’ का रविवार को होगा आगाज़

Advertisement Box

झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज के मध्य होगी 3.5 किलोमीटर की दौड़

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 03 मई, 2026 को ‘ग्रीन रन’ का आयोजन किया जाएगा। 3.5 किलोमीटर (5,000 स्टेप) की यह फन रेस नव निर्मित ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज के मध्य आयोजित होगी।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम साबित होगा। उन्होंने बताया कि ग्रीन रन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला गया था, जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें महिला एवं पुरुष प्रतिभागी एक साथ दौड़ेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 04 श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी 18 से 30 वर्ष, दूसरी 30 से 50 वर्ष और तीसरी 50 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निर्धारित है। इसके अतिरिक्त युगल दौड़ भी आयोजित की जा रही है, जिसके लिए 172 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है।    

फ्लैग ऑफ के साथ शुरू होगी दौड़
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 5ः00 बजे से प्रतिभागी झूलेलाल वाटिका में एकत्रित होंगे। जहां दौड़ से पहले योगा और जुम्बा जैसी फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6ः00 बजे फ्लैग ऑफ के साथ ग्रीन रन की शुरुआत होगी। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रास्ते में 04 स्थानों पर हाइड्रेशन प्वाइंट बनाये जाएंगे, जहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी।

विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
उपाध्यक्ष ने बताया कि आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल व चिकित्सकों की टीम एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी। साथ ही आयोजन की समाप्ति तक आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन सुनिश्चित कराया जाएगा। ग्रीन रन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल प्रदान किए जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp