Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में ‘विश्व पशुचिकित्सा दिवस’ पर भव्य अधिवेशन, पशु चिकित्सकों का हुआ सम्मान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ में ‘विश्व पशुचिकित्सा दिवस’ पर भव्य अधिवेशन, पशु चिकित्सकों का हुआ सम्मान

लखनऊ: “विश्व पशुचिकित्सा दिवस” के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर

Advertisement Box

में उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ द्वारा भव्य अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशु चिकित्सक केवल पशुओं के उपचारकर्ता ही नहीं, बल्कि पशुधन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक हैं। उन्होंने इस वर्ष की थीम को बेहद प्रासंगिक बताते हुए कहा कि स्वस्थ पशुधन से ही सुरक्षित दुग्ध, बेहतर पोषण और मजबूत खाद्य श्रृंखला सुनिश्चित होती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि पशुधन स्वस्थ और उत्पादक रहेगा, तो किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्होंने पशु चिकित्सकों से सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर श्याम बिहारी गुप्त (अध्यक्ष, गो सेवा आयोग) ने भी पशु चिकित्सकों की भूमिका की सराहना की। वहीं अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने विभाग और संघ के बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशु चिकित्सक, विभागीय अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।

यह कार्यक्रम पशुधन संरक्षण, ग्रामीण समृद्धि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका को रेखांकित करता है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp