
Written by
Bureau Report
लखनऊ: कल पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह, CM योगी होंगे शामिल
लखनऊ — राजधानी में कल सुबह 8 बजे पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में राजीव कृष्णा (DGP) और अमिताभ यश सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट सीपी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा व सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजधानी में इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।








