
Written by
Bureau Report
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत चार लोग घायल
दुबई। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार यह हमला ईरान की ओर से किए गए ड्रोन अटैक से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र घेर लिया।
घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हमले के बाद दुबई में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और ड्रोन के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।








