Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धीमी गति से आई कार रेड लाइट पर रुकी और हुआ जोरदार विस्फोट

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Flames rise after a blast occurred in a parked car near Red Fort, in New Delhi, Monday, Nov. 10, 2025. (PTI Photo)(PTI11_10_2025_000287B)
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
सुयश शुक्ला

नई दिल्ली,देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी। यह धमाका लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय इलाके में भारी भीड़ थी, जिससे हादसे का असर और बढ़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, “धीमी गति से आई एक कार रेड लाइट पर रुकी और कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ।”

लाल किले के पास कार में धमाका,
लाल किले के पास कार में धमाका

इस विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।धमाके से पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि “प्राथमिक जांच में यह कोई सामान्य विस्फोट नहीं लग रहा है, विस्फोटक सामग्री की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच जारी है।”गृह मंत्रालय ने घटना पर रिपोर्ट तलब की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर स्थिति की जानकारी ली। इस बीच देश के कई बड़े शहरों — मुंबई, लखनऊ, पटना और जयपुर — में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब फरीदाबाद में हाल ही में 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था, जिससे संभावित आतंकी साजिश के संकेत मिल रहे हैं। जांच एजेंसियां अब दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाशने में जुट गई हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp