
Written by
Bureau Report
सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
सोने और चांदी के बाजार में आज जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सोना ₹1,100 की बढ़त के साथ ₹1,04,900 प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया, वहीं चांदी में ₹2,900 का उछाल आया और इसका भाव ₹1,23,350 प्रति किलो हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और डॉलर की कमजोरी इस तेजी की बड़ी वजह है।








