
Written by
Bureau Report

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोकभवन, लखनऊ में प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुगमता और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों पर चर्चा हुई और कई प्रस्तावों को स्वीकृति भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।






