लखनऊ केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर ने मरीज को घसीटकर कमरे में बंद कर लात घुसो से पीटा
लखनऊ केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में इलाज कराने गए मरीज को डॉक्टर ने पटक-पटककर पीटा. मरीज का आरोप है कि उसने कई घण्टे इंतजार करने के बाद डॉक्टर से इलाज करने को बोला इसी बात को लेकर डॉक्टर आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी. यह घटना ट्रामा में तीमारदार के साथ गए युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर ली है।
केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में जूनियर डॉक्टर्स मरीजों के साथ मारपीट करने या बुरा व्यवहार करने के लिए आए दिन चर्चा में रहते हैं. कई बार पेशेंट्स और उनके तीमारदार जूनियर डॉक्टर्स के गुस्से का शिकार हो चुके है. बीते दो दिनों में तो हालात बद से बदतर हो गए है. पहले तो जूनियर डाक्टर्स ने मरीजों और तीमारदारों को पीटा और उन्हें अपमानित किया. जब कुछ लोग बीच-बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी हाथापाई पर उतारू हो गए। डॉक्टर्स के इस रवैये से एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है कि आखिर ऐसी घटनाएं क्यों हो रही है? डाक्टरी का पेशा जिसे नोबल प्रोफेशन कहा जाता है, वह इतना बदनाम क्यों होता जा रहा है? आखिर डॉक्टर्स के इस बेरूखी भरे रवैये की वजह क्या है।









