Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, इस दिन बूथों में इंस्टाल होंगी ईवीएम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, इस दिन बूथों में इंस्टाल होंगी ईवीएम

शनिवार की वोटिंग के लिए प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी पोलिंग पार्टियां*
हिमाचल में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वीरवार गुरुवार को प्रचार थम जाएगा। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी न तो चुनावी रैली कर पाएगा और न ही ढोल नगाड़ों व लाइड स्पीकर के साथ प्रचार हो पाएगा। हालांकि सिर्फ पांच लोगों के साथ प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर सकता है। चुनाव आयोग ने सख्त हिदायत दी है कि डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होगा। ऐसे में अब चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों के पास गुरुवार का ही दिन बचा हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक देंगे। वहीं गुरुवार शाम से 12 नवंबर को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक शराब के ठेके भी बंद रहेंगे। उधर, चुनाव आयोग ने मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने 7881 पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। इन पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भी गुरुवार को ही रवाना हो जाएंगी।

Advertisement Box

हालांकि इन पोलिंग बूथ में ईवीएम 12 तारीख की सुबह इंस्टाल की जाएंगी। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। हिमाचल में 14वीं विधानसभा के लिए आगामी चुनावों में इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिला, जबकि 388 पुरुष उम्मीदवार हैं। प्रदेश के कुल 55,92,828 मतदाता इन प्रत्याशियों में अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे, जिसके लिए निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में कुल 7881 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल मतदाताओं में 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिला तथा 38 थर्ड जेंडर हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp