Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

29 सीटों पर प्रत्याशियों का 15 अक्तूबर को चयन करेगी कांग्रेस चुनाव कमेटी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

29 सीटों पर प्रत्याशियों का 15 अक्तूबर को चयन करेगी कांग्रेस चुनाव कमेटी

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 29 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का 15 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी चयन करेगी। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। प्रदेश से प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री भी शुक्रवार को रैली के बाद दिल्ली जाएंगे। नई दिल्ली में होनी वाली बैठक के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 29 सीटों के लिए दो से चार दावेदारों के पैनल बनाकर भेजे हैं। 39 सीटों के लिए केंद्रीय कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। संभावित है 15 अक्तूबर की बैठक के बाद प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी। धर्मशाला, नालागढ़, गगरेट, चिंतपूर्णी, सुलह, देहरा और भरमौर सीट को लेकर अभी पेच फंसा है। हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला शहर, ठियोग और सरकाघाट से प्रत्याशियों के चयन की राह भी मुश्किल बनी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने इन सीटों के लिए आम राय नहीं बनने पर प्रत्याशियों का चयन करने का जिम्मा केंद्रीय चुनाव कमेटी पर छोड़ दिया है। इन 12 सीटों सहित कुल 29 सीटों पर अब प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अंतिम फैसला लेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को धर्मशाला से प्रत्याशी बनाने को लेकर भी मामला अभी फंसा हुआ है। पार्टी नेताओं ने इस सीट को लेकर अंतिम फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp