Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी सरकार पर अख‍िलेश यादव ने कसा तंज, बोले- हर घर नल की जगह हर घर जल पहुंचा दिया, यूपी में भ्रष्टाचार का नाला लबालब

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

योगी सरकार पर अख‍िलेश यादव ने कसा तंज, बोले- हर घर नल की जगह हर घर जल पहुंचा दिया, यूपी में भ्रष्टाचार का नाला लबालब

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख‍िया और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का गृहनगर गोरखपुर में एक सड़क पर हुए जल जमाव के वीड‍ियो को ट्वीट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा। अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि भाजपा ने हर घर नल की जगह हर घर जल पहुंचा द‍िया है। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्‍टाचार करने का आरोप लगतो हुए कहा क‍ि यूपी में भ्रष्टाचार का नाला लबालब है।

सपा मुख‍िया अख‍िलेश ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि, ‘हर घर नल की जगह; हर घर जल पहुंचा दिया। उप्र में भ्रष्टाचार का नाला लबालब है। लगता है भाजपा सरकार गोरखपुर में जल-पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।’

बता दें क‍ि मंगलवार से गोरखपुर में शुरु हुई बार‍िश के बाद से ही कई सड़कोंं पर जल जमाव हुआ है। ऐस ही एक सड़क पर जल जमाव का वीड‍ियो अख‍िलेश यादव ने ट्वीट क‍िया है। वीड‍ियो में एक पार्षद हाथ में पूजा की थाली ल‍िए सड़क की आरती उतारते हुए नजर आ रहा है। पूछने पर युवक ने बताया क‍ि गोरखपुर के नगर आयुक्‍त अव‍िनाश स‍िंह की कृपा से यह सड़क पूरी तरह से जल मग्‍न है। यहां अगर नाव भी चला दी जाए तो वो भी चल जाएगी।

Advertisement Box

पार्षद गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल की कृपा से यहां नमाम‍ि गंगे पर‍ियोजना की जगह नामाम‍ि नाला पर‍ियोजना शुरु कर दी गई है। नगर आयुक्‍त की सफाई व्‍यवस्‍था इतनी अच्‍छी है क‍ि ये सड़क नाले में तब्‍दील हो गई है। कहा जाता है गोरखपुर के व‍िकास के ल‍िए हजारो हजार करोड़ धन आ रहा है लेक‍िन गोरखपुर के व‍िकास के ल‍िए नगर आयुक्‍त को यहां धन देने के ल‍िए फुर्सत नहीं है।

बता दें क‍ि आज ही मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने वीड‍ियो कांफ्रेंस‍िंंग के जर‍िए सभी ज‍िलों के ज‍िलाध‍िकार‍ियों को आदेश द‍िया है क‍ि आपके ज‍िले में कहीं जल जमाव भी नहीं होना चाह‍िए। मुख्‍यमंत्री ने यह भी न‍िर्देश द‍िए हैं क‍ि बाढ़ संबंधी ज‍ितने भी कार्य हैं वो 30 जून तक खत्‍म कर लेंं।अगर नाल‍ियों और नालों की सफाई नहीं हुई हैं तो वो भी करवा लें।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp