Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी में देह व्यापार का पर्दाफ़ाश, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

यूपी में देह व्यापार का पर्दाफ़ाश, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

sex racket

उत्तर प्रदेश। आगरा के मारुति एस्टेट स्थित होटल भूमि में बृहस्पतिवार दोपहर को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। चार कमरों से चार प्रेमी युगल को पकड़ लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि होटल बिना पंजीकरण चल रहा था। नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इस पर होटल संचालक और दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। युवती वयस्क थी। उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। सीओ लोहामंडी सत्यनारायण ने बताया कि मारुति एस्टेट स्थित होटल भूमि में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की गई। लोगों की भीड़ भी लग गई। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया। इनमें युवक और युवतियां मिलें। सभी वयस्क थे।

पुलिस ने होटल का प्रवेश रजिस्टर और पंजीकरण के कागजात मांगे। कर्मचारी ललित और मंजू मौजूद थे। वह पंजीकरण के कागजात नहीं दिखा सके। रजिस्टर में भी युवतियों की एंट्री नहीं थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवक, युवतियों, कर्मचारियों को थाने लाया गया।

Advertisement Box

सीओ लोहामंडी ने बताया कि बिल्डिंग प्रीतम सिंह की है। इसमें होटल जितेंद्र गौतम ने लीज पर लिया है। होटल में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर पुलिस की ओर से सरकारी आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें संचालक और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। युवक और युवती अपनी मर्जी से आए थे। युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवकों को भी परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। होटल पर सील लगाने की कार्रवाई के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि होटल में आईं युवतियां पुलिस की कार्रवाई पर रोने लगीं। पुलिस ने उन्हें हिदायत दी। वहीं दो युवक नौकरी करते थे, जबकि दो युवक कॉलेज छोड़कर आए थे।

पुलिस ने इसी होटल पर मारा छापा

 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp