Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी में 15 से 20 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी बिजली! जानिए ऊर्जा मंत्री ने केन्द्र को लिखे पत्र में क्या कहा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

यूपी में 15 से 20 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी बिजली! जानिए ऊर्जा मंत्री ने केन्द्र को लिखे पत्र में क्या कहा

यूपी में 15 से 20 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी बिजली! जानिए ऊर्जा मंत्री ने केन्द्र को लिखे पत्र में क्या कहा 
कोयले की कमी से विद्युत उत्पादन में आई कमी की आड़ में एनर्जी एक्सचेंज से बिजली के कारोबार में मुनाफाखोरी का धंधा चरम पर पहुंच गया है। निजी घरानों के विद्युत उत्पादन गृहों द्वारा राज्यों को 15 से 20 रुपये तक प्रति यूनिट बिजली बेचने का मुद्दा गरमाने लगा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एनर्जी एक्सचेंज में 20 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली बेचने के मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने एक्सचेंज से महंगी बिजली न बिके इसके लिए सीलिंग लगाने पर विचार करने का अनुरोध किया है।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को भेजे गए अपने पत्र में उ.प्र. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के पत्र का हवाला दिया है। जिसमें लिखा है कि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की मुनाफाखोरी को समाप्त करने तथा पावर एक्सचेंज पर महंगी बिजली न बिके इसके लिए सीलिंग लगाने का सुझाव दिया गया है। परिषद के इस पत्र के हवाले से श्रीकांत शर्मा ने इस मामले में जल्द आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

एनर्जी एक्सचेंज से निजी घरानों ने की 840 करोड़ रुपये की कमाई

अवधेश वर्मा ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात कर उन्हें निजी घरानों द्वारा एनर्जी एक्सचेंज में अत्यधिक मुनाफाखोरी किए जाने का जिक्र किया है। लिखा है कि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर महज तीन दिनों में ही निजी घरानों देश 840 करोड़ रुपये की कमाई की है। अकेले उत्तर प्रदेश से ही निजी घरानों ने 80 करोड़ रुपये कमाए हैं। लिखा है कि एनर्जी एक्सचेंज पर जो बिजली 20 रुपये तक प्रति यूनिट बेची जा रही है, उसकी लागत छह रुपये प्रति यूनिट से भी कम की है। यह उपभोक्ता विरोधी है। अंतत: इस महंगी बिजली का बोझ बिजली कंपनियां देर सबेर उपभोक्ताओं पर डालेंगी। उपभोक्ता हित में एक्सचेंज से बिजली की दर पर तत्काल सीलिंग लगाना जरूरी है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp