Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होनी थी हथियारों की डिलीवरी, पकड़े गए तस्कर ने किए कई खुलासे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

होनी थी हथियारों की डिलीवरी, पकड़े गए तस्कर ने किए कई खुलासे

दो मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

मुंगेर। जमालपुर आर्दश थाना की पुलिस ने शनिवार को दौलतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास से हथियारों की डिलीवरी कर रहे तस्कर और खरीदार को दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दौलतपुर में हथियार की खरीद-फरोख्त होनी है। इस पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और दोनों को चार देसी पिस्टल, चार कारतूस और चार मैगजीन के साथ धर दबोचा। हथियार का खरीदार कैमूर के रामगढ़ थाना के गुंजन उपाध्याय है और वह मुफस्सिल थाना के बाकरपुर के मो. खुर्शीद से हथियार की खरीदारी करने पहुंचा था। पुलिस ने इनके पास से 1.80 लाख नगद, दो मोबाइल और एक बाइक भी बरामद किया है। इसके बाद बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ।

Advertisement Box

पूछताछ के दौरान खुर्शीद ने तस्करी के शामिल मो. रजी अहमद और मो. चांद के नाम भी बताया। दोनों को मुफस्सिल थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बाकरपुर से गिरफ्तार किया। खुर्शीद ने पुलिस काे बताया कि 45 हजार रुपये की दर से एक पिस्टल खरीदने की डील हुई थी। चार पिस्टल और मैगजीन के एवज में 1.80 लाख रुपये मांगा गया था।

45 हजार रुपये की दर से पिस्टल खरीदने की हुई थी डील

01 बाइक भी पुलिस ने तस्कर के पास से किया जब्त

02 मोबाइल बरामद, पुलिस निकाल रही डिटेल

02 और बदमाश निशानदेही पर चढ़े पुलिस के हत्थे

मुफस्सिल पुलिस ने पकड़े गए तस्कर खुर्शीद की निशानदेही पर उसके दो साथी मो. रजी और मो. चांद काे बाकरपुर से पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में मो. रजी ने मिनी गन फैक्ट्री के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मिनी गन फैक्ट्री से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, दो बेस मशीन सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किया गया।

पंचायत चुनाव को देखते हुए हथियार की तस्करी भी होेने लगी है। मुंगेर में शाहाबाद प्रमंडल से लोग हथियार की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। 20 जुलाई को भी बरियापुर पुलिस ने भोजपुर जिले के पांच तस्करों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। सभी लोग हथियार की डिलीवरी लेने मुंगेर आए थे। शनिवार को भी शाहाबाद प्रमंडल के कैमूर से गुंजन उपाध्याय भी हथियार की खरीदारी करने मुंगेर के जमालपुर आया था।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र हथियार तस्करी व शराब की तस्करी के मामले बराबर सामने आ रहे हैं। क्षेत्र बड़ा होेने के कारण इस धंधे में जुड़े तस्कर आसानी से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। इन सभी पर अंकुश लगाने के लिए हसनपुर में नई पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। एसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही यहां पुलिस पिेकेट काम करेगा।

‘पंचायत चुनाव को लेकर हथियार तस्करों सरगर्मी बढ़ गई है। यहां से दूसरे जिलों के बदमाश हथियार की खरीदने पहुंच रहे हैं। इसके रोकथाम के लिए सभी थानाध्यक्षों और पदाधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने को कहा गया है। वाहन जांच अभियान तेज कर दी गई है।’-जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी, एसपी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp