Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मीडिया जगत को एक और झटका, दूरदर्शन की जानी मानी एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मीडिया जगत को एक और झटका, दूरदर्शन की जानी मानी एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन

मीडिया जगत को एक और झटका, दूरदर्शन की जानी मानी एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन
कोरोना संकट के बीच हमने कई लोगों को खो दिया है. कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है. हर कोई इसे हराने की कोशिश कर रहा है। और अब खबर आ रही है कि जानी-मानी अभिनेत्री और बह्मकुमारी की टीवी एंकर कनुप्रिया का कोरोना के चलते निधन हो गया।

कनुप्रिया के निधन की जानकारी बीके शिवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कनुप्रिया ने दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआओं की जरूरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्सीजन लेवल कम होने और बढ़ते बुखार के कारण उनका निधन हो गया।

कनुप्रिया ने दूरदर्शन से बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और थिएटर के क्षेत्र में भी काम किया। फिर वो सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो ‘अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी’ में  बतौर एंकर जुड़ी।

Advertisement Box

कनुप्रिया को लोग इतना पसंद करते थे कि जब वो शो को छोड़कर ‘कर्मभूमि’ शो के साथ जुड़ीं, तो ‘अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी’ के दर्शकों की संख्या पर भी असर पड़ा था। आज कनुप्रिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के जेहन में जिंदा रहेंगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp