Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवरात्रि से पहले वायरल हुआ ‘रेंट गरबा पार्टनर’, ₹1000 से ₹2000 तक के पैकेज ने मचाई हलचल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नवरात्रि का त्योहार करीब आते ही गरबा और डांडिया को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ने लगा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सिंगल लोगों के लिए ‘रेंट गरबा पार्टनर’ के नाम से अलग-अलग पैकेज बताए गए हैं। पोस्ट में गरबा पार्टनर के साथ डांस करने के अलावा मैचिंग आउटफिट, सेल्फी, रील और घर तक छोड़ने जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।

वायरल पोस्ट में सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम तीन पैकेज बताए गए हैं। सिल्वर पैकेज की कीमत ₹1000 रखी गई है, जिसमें दो घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट, बेसिक गरबा स्टेप्स और क्यूट सेल्फी शामिल हैं। वहीं ₹1500 के गोल्ड पैकेज में चार घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट के साथ रील और इंस्टाग्राम के लिए फोटो की सुविधा बताई गई है। इसमें पार्टनर के दोस्तों को ‘भाई-भाभी’ बुलाने का मजेदार विकल्प भी दिया गया है।

Advertisement Box

सबसे ज्यादा चर्चा ₹2000 के प्लैटिनम पैकेज की हो रही है। इसमें पूरे दिन गरबा, डांस मूव्स, दुपट्टा और झुमके संभालने के साथ गरबा खत्म होने के बाद घर तक सुरक्षित छोड़ने की बात कही गई है।

पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा कि “सिल्वर में गरबा, गोल्ड में रिलेशनशिप और प्लैटिनम में शादी भी करवा दो।” वहीं दूसरे ने ₹2000 में पूरे दिन की सुविधा को लेकर इसे शानदार ऑफर बताया। किसी ने पैकेज में खाना जोड़ने की मांग की तो किसी ने इसे “सिंगल लोगों के लिए नवरात्रि स्पेशल स्कीम” करार दिया।

हालांकि, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर मनोरंजन के तौर पर वायरल हो रही है और इसकी वास्तविक सेवा उपलब्धता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp