Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाढ़ से निपटने में जुटी योगी सरकार, 26 जिलों में राहत-बचाव अभियान तेज

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक बाढ़ के कारण जनहानि और पशुहानि शून्य रही है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही उनके लिए भोजन, स्वास्थ्य और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत कार्यों के लिए अब तक 1,634 बाढ़ चौकियां स्थापित की जा चुकी हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1,072 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं, जो प्रभावित इलाकों में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। वहीं, राहत और बचाव अभियान के लिए 2,161 नावों और मोटरबोटों को लगाया गया है। प्रशासन की ओर से अब तक 19,496 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इनके लिए प्रदेशभर में 1,315 शरणालय बनाए गए हैं।

Advertisement Box

राहत शिविरों और प्रभावित इलाकों में भोजन की व्यवस्था के लिए अब तक 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को 1.11 लाख से अधिक सूखा राहत किट उपलब्ध कराई गई हैं। बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 6.68 लाख क्लोरीन टैबलेट और 2.60 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट भी वितरित किए हैं।

बाढ़ के कारण प्रदेश में अब तक 1,490 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इनमें से 1,272 मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त मकानों और प्रभावित परिवारों का आकलन कर जल्द से जल्द आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए।

फिलहाल प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन जिलों में प्रशासनिक टीमें लगातार जलस्तर, राहत कार्यों और प्रभावित आबादी की निगरानी कर रही हैं। सरकार का जोर इस बात पर है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री तथा चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

WhatsApp