Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आकाश आनंद ने फिर बदला सोशल मीडिया बायो, ‘बसपा वर्कर’ से बने ‘बसपा सपोर्टर’

आकाश आनंद
आकाश आनंद
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जारी सियासी हलचल के बीच आकाश आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं। आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का बायो बदल दिया है। पहले उन्होंने अपने परिचय में खुद को ‘बसपा वर्कर’ बताया था, लेकिन अब इसे बदलकर ‘बसपा सपोर्टर’ कर दिया है।

आकाश आनंद के इस बदलाव के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने महज तीन दिन के भीतर दूसरी बार अपना सोशल मीडिया बायो बदला है। लगातार हो रहे इन बदलावों को मायावती के हालिया फैसलों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Advertisement Box

हालांकि, अभी तक आकाश आनंद को बसपा से निकाले जाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया प्रोफाइल में किए गए बदलाव ने पार्टी और आकाश आनंद के बीच मौजूदा स्थिति को लेकर अटकलों को और हवा दे दी है।

आकाश आनंद पहले भी बसपा की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं और पार्टी के युवा चेहरे के तौर पर उनकी सक्रियता चर्चा में रही है। ऐसे में उनके सोशल मीडिया बायो में छोटा सा बदलाव भी राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp