Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया उत्साहवर्धन

लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी), अतरौली (अलीगढ़) की छात्राओं के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचीं छात्राओं ने लोकतंत्र के इस मंदिर का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यप्रणाली को निकट से समझा तथा प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के संचालन की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विधानसभा भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा लोकतांत्रिक महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्हें सदन की कार्यवाही, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और विधायी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

Advertisement Box

इस अवसर पर छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

भ्रमण के दौरान अतरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया, उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने उनके साथ स्मृति स्वरूप फोटो भी खिंचवाए।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बेटियां देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। ऐसे शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सुशासन, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित होती है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp