Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जंतर-मंतर विवाद: PM मोदी के खिलाफ नारे लगाने वाली नाबालिग ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी

PM मोदी के खिलाफ नारे लगाने वाली नाबालिग ने मांगी माफी
PM मोदी के खिलाफ नारे लगाने वाली नाबालिग ने मांगी माफी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक नाबालिग लड़की ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। लड़की ने हाथ जोड़कर कहा कि वह सिर्फ 15 साल की है और यह उसकी पहली और आखिरी गलती थी। उसने दावा किया कि वह प्रदर्शन के माहौल और वहां मौजूद लोगों की बातों से प्रभावित होकर ऐसा बोल गई।

वीडियो में लड़की ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। इसी दौरान वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था। लड़की के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल के आसपास कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे और वह भी उसी माहौल में बहक गई। उसने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी।

Advertisement Box

इस मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सवाल उठाया कि अगर लड़की ने माफी मांग ली है तो क्या सरकार उसके खिलाफ दर्ज केस को वापस लेगी। गौरतलब है कि लड़की के खिलाफ 30 जुलाई को नोएडा में मामला दर्ज किया गया था।

वहीं, इस पूरे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उन्हें माफ करना चाहते हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाने का समय है।

प्रधानमंत्री का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह पिछले कुछ दिनों में उनका पांचवां वीडियो संदेश बताया जा रहा है। वीडियो जारी होने के कुछ ही समय में इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और प्रतिक्रिया दी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

WhatsApp