
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी पश्चिमी ने लिया जायजा
लखनऊ। सावन माह के दौरान पारा स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी ने बताया कि बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहेगा। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
निरीक्षण के दौरान धनंजय कुशवाहा, शकील अहमद, पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह, बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।







