Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

968 दिन बाद वनडे में लौटेंगे बुमराह, एजबेस्टन में रोहित-विराट पर भी होंगी निगाहें

भारत करेगा 'ट्रिपल अटैक'
भारत करेगा 'ट्रिपल अटैक'
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास होने वाला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। बुमराह ने आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था, उसके बाद से वह इस फॉर्मेट से दूर थे। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे टीम में वापसी करेंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक 110 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 44 मुकाबलों में जीत मिली है। दो मैच टाई रहे और तीन बेनतीजा रहे। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले पांच वनडे मुकाबले भी जीते हैं।

Advertisement Box

यह सीरीज भारत के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। वर्ल्ड कप में अब करीब 15 महीने का समय बचा है। हालांकि हाल के प्रदर्शन ने टीम की चिंता बढ़ाई है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 0-4 से हार मिली थी, जबकि इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

गिल का भरोसा- 2027 वर्ल्ड कप प्लान में विराट शामिल

कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले साफ किया कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। गिल के मुताबिक विराट के अनुभव और रोहित शर्मा की नेतृत्व क्षमता से टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि विराट के साथ टीम कॉम्बिनेशन और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है।

बुमराह संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। मोहम्मद सिराज टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर की जगह के लिए शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला है। चोटिल हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड की नजर टी-20 वाली लय पर

इंग्लैंड टी-20 सीरीज की शानदार जीत को वनडे में भी जारी रखना चाहेगा। हालांकि वनडे फॉर्मेट में उसका हालिया रिकॉर्ड कमजोर रहा है। 2024 के बाद इंग्लैंड ने सात में से पांच द्विपक्षीय वनडे सीरीज गंवाई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम कोई मैच नहीं जीत सकी थी।

लेकिन घरेलू मैदान पर जो रूट इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत हैं। 2024 के बाद से रूट ने वनडे में 65.93 की औसत से 1055 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने 247 रन बनाए थे।

रोहित-विराट की आखिरी वनडे सीरीज?

इस दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। माना जा रहा है कि यह इंग्लैंड में दोनों दिग्गजों की आखिरी वनडे सीरीज हो सकती है। रोहित का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने यहां सात वनडे शतक लगाए हैं और उनका औसत 64.9 का है। एजबेस्टन में उनका औसत 89.4 रहा है। वहीं विराट कोहली पिछली सात वनडे पारियों में छह बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

एजबेस्टन में इंग्लैंड का दबदबा

एजबेस्टन को इंग्लैंड का मजबूत किला माना जाता है। टीम ने इस मैदान पर 2015 से लगातार सात वनडे मुकाबले जीते हैं। पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में शुरुआती 10 ओवर मुकाबले का रुख तय कर सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp