Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला, 10 भारतीय सुरक्षित एक भारतीय लापता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला, 10 भारतीय सुरक्षित एक भारतीय लापता

नई दिल्ली: ओमान तट के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल शिप ‘GFS Galaxy’ को निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद हड़कंप मच गया है। इस कमर्शियल शिप पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से एक अब भी लापता है।

Advertisement Box

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमले के बाद 10 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, ओमान स्थित भारतीय दूतावास लगातार ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर लापता भारतीय नागरिक की खोजबीन कर रहा है। भारत सरकार ने इस बचाव अभियान में सहयोग देने के लिए ओमान के अधिकारियों का विशेष रूप से आभार जताया है।

भारत ने की तनाव कम करने की मांग

कमर्शियल शिप पर हो रहे हमलों की बढ़ती घटनाओं पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस क्षेत्र में तनाव को तत्काल कम किया जाना चाहिए। भारत ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर कमर्शियल शिपिंग और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मंत्रालय ने शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए कूटनीतिक बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आग्रह किया है।

US और ईरान के बीच फिर से भड़का संघर्ष

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम खत्म होने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका का दावा है कि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक और कमर्शियल शिप पर हमला किया है, जिसके जवाब में अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सैन्य ठिकानों पर हुए हमले

अमेरिका ने ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों और फाइटर जेट्स के जरिए निशाना बनाया है। पलटवार करते हुए ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। तनाव इतना बढ़ गया है कि रविवार को UAE ने मिसाइल और ड्रोन हमले की चेतावनी जारी की। कतर में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और मिसाइल सायरन बज उठे। हालाँकि, कतरी सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि उन्होंने ईरानी मिसाइलों को बीच हवा में ही मार गिराया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp