Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, दिल्ली में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिल्ली में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। पुलिस की समय रहते कार्रवाई से इस साजिश को नाकाम कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे हत्या, फायरिंग समेत गंभीर अपराधों में वांछित थे।

Advertisement Box

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ को आरोपियों की गतिविधियों को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई अहम जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन शूटरों को विदेश में बैठे गिरोह के नेटवर्क से निर्देश मिल रहे थे। इसी नेटवर्क के इशारे पर दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं। साथ ही विदेश से संचालित हो रहे इस आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp