Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डीजीपी ने किया पौधरोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डीजीपी ने किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार, 12 जुलाई 2026 को पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर प्रदेशभर में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान-2026 चलाया गया। इसी क्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ही दिन में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement Box

डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने तथा उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय, रेलवे पुलिस, आर्थिक अपराध शाखा, कानून-व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स, मानवाधिकार, अपराध एवं यातायात, अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के अपर पुलिस महानिदेशक, महानिदेशक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp