Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तीसरे टी-20 में वैभव पर नजर, इंग्लैंड बढ़त मजबूत करने की तैयारी

करो या मरो की जंग, सीरीज बचाने उतरेगा भारत
करो या मरो की जंग, सीरीज बचाने उतरेगा भारत
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी-20 में जहां भारतीय टीम सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी, वहीं इंग्लैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज पर मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश करेगा।

भारत के लिए इस साल टी-20 में ईशान किशन सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 17 मैचों में 594 रन बनाए हैं। पिछले मुकाबले में वह 49 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए थे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 16 मैचों में 24 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अक्षर पटेल पिछले मैच में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने।

Advertisement Box

इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत इस समय जैकब बेथेल हैं। उन्होंने इस साल 13 टी-20 मैचों में 381 रन बनाए हैं। दूसरे मुकाबले में बेथेल ने नाबाद 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।

हालांकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछली 16 टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में वह सिर्फ एक बार 30 रन का आंकड़ा पार कर सके हैं और पिछले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। गेंदबाजी में आदिल रशीद भी एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं। उनके नाम 164 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं और दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनने के लिए उन्हें केवल दो विकेट की जरूरत है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp