Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आगरा में 45 दिन तक बाथरूम में दफन रहा पति का शव, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

लाश गल चुकी थी, पुलिस को सिर्फ कंकाल मिला।
लाश गल चुकी थी, पुलिस को सिर्फ कंकाल मिला।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

आगरा। आगरा से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदरा क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से फर्श बनवा दी। आरोप है कि करीब 45 दिनों तक वह उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही और परिवार तथा पुलिस को गुमराह करती रही। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने जेठ के सामने कथित रूप से अपराध स्वीकार कर लिया।

मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र की पत्नी रूबी ने पूछताछ में बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने कथित तौर पर खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement Box

आरोप है कि घटना के बाद रूबी ने अपने जेठ अनिल शर्मा को फोन कर बहाने से आगरा बुलाया, लेकिन उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया। उसने अपनी दोनों बेटियों और दृष्टिबाधित सास को घर से कुछ दूरी पर बैठाकर जेठ के साथ राजस्थान भेज दिया। इसके बाद उसने शव को कमरे से घसीटकर बाथरूम में ले जाकर गड्ढा खोदा और दफना दिया। कुछ दिन बाद मजदूर बुलाकर बाथरूम में नया फर्श भी बनवा दिया।

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र के लापता होने पर 26 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इस दौरान रूबी पुलिस के साथ पति की तलाश का दिखावा करती रही, सीसीटीवी फुटेज देखती रही और रोने का नाटक भी करती रही। हालांकि उसके व्यवहार पर जेठ अनिल शर्मा को लगातार संदेह बना रहा।

शुक्रवार को अनिल ने रूबी से अकेले में बातचीत की और भरोसा दिलाया कि यदि कोई परेशानी है तो वह उसका साथ देगा। इसके बाद रूबी ने कथित रूप से पूरी वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया, जहां से मानव कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp