Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वर्साय से शांति का पैगाम! ट्रम्प-पजशकियान ने की डील, थमी अमेरिका-ईरान जंग

ट्रम्प-पजशकियान ने की डील
ट्रम्प-पजशकियान ने की डील
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

अमेरिका और ईरान के बीच तीन महीने से जारी युद्ध को रोकने की दिशा में बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी नेतृत्व के बीच अंतरिम शांति समझौते (MoU) पर आखिरकार दस्तखत हो गए हैं। फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस मौके पर मौजूद रहे। हस्ताक्षर के बाद ट्रम्प ने बाहर आकर कहा, “The deal’s all signed” यानी “डील पूरी तरह से साइन हो चुकी है।”

इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी तेहरान से इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर कर समझौते को अंतिम मंजूरी दे दी। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे इस समझौते के औपचारिक लागू होने का ऐलान किया गया।

Advertisement Box

14 सूत्रीय इस अंतरिम समझौते के तहत ईरान और लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाएगी। दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा खोला जाएगा और अमेरिका ईरान के खिलाफ लागू अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को चरणबद्ध तरीके से हटाएगा। साथ ही दोनों पक्ष अगले 60 दिनों तक स्थायी और व्यापक समझौते के लिए बातचीत जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि इस समझौते पर मूल रूप से 19 जून को स्विट्जरलैंड के लूसर्न शहर में हस्ताक्षर होने थे, लेकिन तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही इसे अंतिम रूप दे दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनेवा में आगे की तकनीकी और परमाणु वार्ताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

समझौते के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के पास कुछ बैलिस्टिक मिसाइलें होना अपने आप में गलत नहीं है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका की असली चिंता मिसाइलें नहीं बल्कि ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने की संभावना है। उन्होंने दोहराया कि इस समझौते का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी परमाणु हथियार विकसित न कर सके।

हालांकि यह केवल एक अंतरिम समझौता है और कई अहम मुद्दों पर अंतिम सहमति अभी बाकी है, लेकिन इसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और वैश्विक ऊर्जा बाजारों को राहत देने की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp