
Written by
Bureau Report
अमेरिका ने भारत समेत 60 देशों पर एक्सट्रा टैरिफ लगाया
अमेरिका ने भारत समेत करीब 60 देशों के उत्पादों पर 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि इन देशों में जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर पर्याप्त रोक नहीं लगाई गई है। प्रस्ताव के मुताबिक यह कदम व्यापारिक असमानता और अमेरिकी कामगारों के हितों की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है। हालांकि, यह फैसला तुरंत लागू नहीं होगा और पहले इस पर समीक्षा व जनता की राय ली जाएगी।









