
Written by
Bureau Report
भारतीय शेयर बाजार के बुरे दिन जारी
ताइवान के बाद अब दक्षिण कोरियाई मार्केट ने भी भारत के शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है. करीब हफ्तेभर में भारतीय शेयर बाजार को ये दूसरा झटका लगा है।
दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार भारत को पछाड़कर दुनिया का छठवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है. पिछले हफ्ते ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बनने का दर्जा हासिल किया था।









