Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जाफरपुर कलां हत्याकांड: पांडव कुमार के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, न्याय और मुआवजे का दिलाया भरोसा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

दिल्ली के जाफरपुर कलां में बिहार निवासी डिलीवरी एजेंट पांडव कुमार की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह बिहार और दिल्ली दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। साथ ही इलाके के जिलाधिकारी से भी बातचीत कर परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि कई नेता केवल फोटो खिंचवाने आते हैं और बाद में परिवार को उसके हाल पर छोड़ देते हैं।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल 2026 को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहने वाले पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि बहस के दौरान ‘बिहारी’ शब्द का अपमानजनक तरीके से कई बार इस्तेमाल किया गया और इसी बीच गोली चला दी गई।

Advertisement Box

पांडव कुमार बिहार के खगड़िया जिले के निवासी थे और जोमैटो में डिलीवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे। जन सुराज पार्टी के नेता चंद्रजीत झा ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मामले की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की मांग की है।

वहीं बिहार सरकार ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतक के आश्रितों को कुल आठ लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस घटना को लेकर कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp