
Written by
Bureau Report
अब अमेरिका में भी तेल संकट! कैलिफोर्निया में डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
अमेरिका के कैलिफोर्निया में ईंधन संकट ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. सैन फ्रांसिस्को में डीजल की कीमत 8 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई है, जो किसी भी अमेरिकी शहर में अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है. वहीं पूरे राज्य में औसत कीमत 7.67 डॉलर प्रति गैलन दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।








