Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्यसभा जाने की तैयारी में नीतीश कुमार, जनता का जताया आभार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

राज्यसभा जाने की तैयारी में नीतीश कुमार, जनता का जताया आभार

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताते हुए बिहार की जनता और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से लोगों ने उन पर जो विश्वास और समर्थन बनाए रखा, उसी के बल पर उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ बिहार और राज्य की जनता की सेवा करने का प्रयास किया है।
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि जनता के विश्वास की ताकत से ही आज बिहार विकास और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पहले भी कई बार जनता का आभार व्यक्त कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपना संसदीय जीवन शुरू किया था, तभी उनके मन में एक इच्छा थी कि वह बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी इच्छा के क्रम में इस बार होने वाले चुनाव में वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।
नीतीश कुमार ने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्यसभा जाने के बाद भी जनता के साथ उनका संबंध पहले की तरह बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और प्रगति के लिए उनका संकल्प पहले की तरह ही कायम रहेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनका कहना है कि बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और वह इस दिशा में हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp