Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाई-बहन की बाइक पर ट्रक की टक्कर, बहन की मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

इटावा: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन पूनम (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई। बताया जा रहा है कि पूनम और अंकित दवा लेने इटावा आ रहे थे। जैसे ही बाइक ओवरब्रिज पर पहुंची, ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूनम सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। अंकित बाइक सहित डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement Box

हादसे के समय क्षेत्रीय सांसद जितेंद्र दोहरे अपने काफिले के साथ उस मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत काफिला रोककर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित किया। अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र में हादसे की खबर से परिवार और पड़ोसियों में कोहराम मचा हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp