Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लुधियाना में आज से किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक, 11 साल बाद लौटेगी बैलगाड़ी दौड़

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लुधियाना में आज से किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक, 11 साल बाद लौटेगी बैलगाड़ी दौड़

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित किला रायपुर में आज से बहुप्रतीक्षित ग्रामीण ओलिंपिक खेलों का आगाज हो गया। ग्रेवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इन खेलों में 11 साल बाद फिर से बैलगाड़ी दौड़ कराई जा रही है।

दोपहर 12 बजे से बैलगाड़ियों की दौड़ शुरू होगी। उपायुक्त हिमांशु जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता नियमों और कानून के अनुरूप करवाई जा रही है। 2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किला रायपुर गेम्स में बैलगाड़ी दौड़ पर रोक लगा दी गई थी।

Advertisement Box

हालांकि, पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में बिल पास किए जाने के बाद दोबारा बैलगाड़ी दौड़ का रास्ता साफ हुआ। डीसी ने बताया कि आयोजन के लिए विशेष कमेटी गठित की गई है, जो एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, पंजाब सरकार और अदालत के निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिताएं सुनिश्चित करेगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बैलगाड़ी दौड़ 17 से 19 फरवरी तक तीन दिनों में आयोजित होगी। इसके अलावा हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स समेत कई खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजकों के अनुसार, इन खेलों में 5 साल से लेकर 90 साल तक के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं, जो इस आयोजन को विशेष बनाता है।

रात में पंजाबी सिंगरों के अखाड़े सजेंगे, जबकि दिनभर करतबबाज अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ग्रामीण खेलों का यह आयोजन पंजाब की पारंपरिक खेल संस्कृति का अनूठा उदाहरण माना जाता है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp