Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंजाब में भाजपा का G-RAM-G जागरूकता अभियान शुरू

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पंजाब में भाजपा का G-RAM-G जागरूकता अभियान शुरू

फाजिल्का से हुई शुरुआत, ग्रामीण मजदूरों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

Advertisement Box

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी G-RAM-G के समर्थन में प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का शुभारंभ बुधवार को फाजिल्का जिले के गांव खाऊ वाली डाब से किया गया, जहां ग्रामीण मजदूरों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूरों को एकत्र कर उन्हें G-RAM-G योजना के उद्देश्यों, लाभों और रोजगार से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।
भाजपा ने बताया कि यह जागरूकता अभियान पूरे पंजाब में चलाया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को जालंधर और शुक्रवार को लुधियाना में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां ग्रामीण और मजदूर वर्ग को केंद्र सरकार की रोजगार व आजीविका योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp