
Written by
Rishabh Rai
हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ को फिर से साबित किया है। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां भारी संख्या में लोग और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के साथ चार विधायकों- रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में हिमंता बिस्वा सरमा का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। कार्यक्रम को पार्टी की राजनीतिक ताकत और संगठनात्मक एकजुटता के बड़े प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।






