Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेपाल में 18 जेल ब्रेक, 6 हजार कैदी फरार; बिहार सीमा पर हाई अलर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

नेपाल में 18 जेल ब्रेक, 6 हजार कैदी फरार; बिहार सीमा पर हाई अलर्ट

पटना/काठमांडू, 11 सितम्बर — नेपाल में एक साथ 18 जेलों से करीब छह हजार कैदियों के फरार होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हड़कंप मच गया है। गृह मंत्रालय ने बिहार के सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखते हुए चौकसी कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box

सूत्रों के मुताबिक, फरार कैदियों में कई कुख्यात अपराधी और संगठित गिरोह के सदस्य शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से बड़ी संख्या नेपाल सीमा पार कर बिहार में शरण लेने की कोशिश कर सकती है। इसी को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (SSB) और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से गश्त तेज कर दी है।

सीमावर्ती जिलों—सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और सुपौल—में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच चल रही है। ड्रोन कैमरों की मदद से भी सीमावर्ती इलाकों की निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि नेपाल से समन्वय स्थापित कर फरार कैदियों की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp