
Written by
Bureau Report
PM मोदी से एकनाथ शिंदे ने की सपरिवार मुलाकात, अगस्त के अंत में जाएंगे चीन

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सपरिवार शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान देश और राज्य से जुड़ी कई अहम बातों पर चर्चा हुई। परिवार के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वहीं, सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी अगस्त के अंत में चीन दौरे पर जा सकते हैं। यह दौरा भारत-चीन संबंधों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस यात्रा के दौरान कई कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।









