Written by
अमृतसर: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल संदीप सिंह ने की अपने फ्लैट में आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
पंजाब के अमृतसर में पुलिस लाइन में तैनात 30 वर्षीय कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले कांस्टेबल ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सोमवार देर शाम कांस्टेबल संदीप सिंह ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक संदीप सिंह मकबूलपुरा इलाके के गुरु तेग बहादुर फ्लैटों में रहता था। देर रात पुलिस की ओर से उसके शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के हाथ फ्लैट की तलाशी के दौरान जो सुसाइड नोट मिला है उस पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। सुसाइड नोट में लिखे कारणों की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।










