Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विकास की रफ्तार : दिल्ली-मेरठ के बीच 150 की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

विकास की रफ्तार : दिल्ली-मेरठ के बीच 150 की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल


गाजियाबाद/मेरठ : रैपिड रेल दिल्ली से लेकर मेरठ तक के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। देश की पहली और सबसे तेज रैपिड रेल का काम काफी तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर एक बार फिर रेल दौड़ाई गई। इस बार अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रैपिड रेल दौड़ाई गई और यह ट्रायल सफर रहा।

*दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 50 मिनट में होगा तय*

Advertisement Box

रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर रूट पर दौड़ेगी। इस रैपिड के माध्यम से दिल्ली से मेरठ के बीच सिर्फ 50 मिनट में पहुंचा जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रोजाना 8 लाख से अधिक यात्री इस रेल का फायदा ले सकते हैं। पहले चरण में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन से दुराई डिपो तक रेपिड रेल दौड़ेगी। पहले चरण में 17 किलोमीटर में रेपिड रेल चलेगी। कंपनी की कोशिश है कि 2023 के अंतिम तक साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक रैपिड रेल चलाई जाए। इस ट्रेन को अत्यधिक आधुनिक तकनीकी से तैयार किया गया है। यात्रियों को इसमें बेहद आराम महसूस होगा। रैपिड रेल की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

*पूरी परियोजना में खर्च होंगे 30,274 करोड़ रुपए*

रैपिड रेल में सवारियों के लिए बहुत ही शानदार बहुत बेहतर सुविधा होगी। यह रेल पूरी तरीके से मेक इन इंडिया पर आधारित है। देश की पहली रैपिड रेल का निर्माण गुजरात के शामली में स्थित एलस्टॉम कारखाने में हुआ है। इसकी नींव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को रखी थी। पूरी परियोजना में 30,274 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp