Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बागपत ,शराब के नशे में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, चार घायल और एक की हालत गंभीर 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

बागपत ,शराब के नशे में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, चार घायल और एक की हालत गंभीर


बागपत, बागपत के नगर की पट्टी मोहरा ने शुक्रवार को देर रात शराब पी कर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, चारों में से एक की हालत ज्यादा गंभीर हो गई, जिसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

बीते शुक्रवार की देर रात पट्टी मोहरा में कुछ युवक एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बात विवाद में बदल गई। वही, दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना मिली तो वे सब वहां पर लाठी-डंडे और धारदार हत्या लेकर पहुंच गए और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। यह देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp